What's Hot

बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र के पत्रकार कालोनी में रहने वाली शिक्षिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्वजन को इसकी जानकारी हुई। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है। इसमें शिक्षिका ने किसी की गलती नहीं होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के पत्रकार कालोनी में रहने वाली शालिनी सलूजा (26) टीचर थीं। उनकी पोस्टिंग चांटीडीह आत्मानंद स्कूल में थी। वे अपने सास-ससुर और परिवार के सदस्यों के साथ रहती थीं। उनका पति आयुष मिश्रा मुंबई में जाब करते हैं। बुधवार को शालिनी ड्यूटी पर गईं थीं। वहां से आने के बाद वह घर पर ही थीं। रात नौ बजे वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में चली गईं।
सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो स्वजन ने आवाज लगाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उनके मामा निशांत सलूजा को बुला लिया। उनके आने के बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर शालिनी की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031