यूपी के इटावा जिले में सुहागरात से पहले एक दूल्हे ने अपनी जान दे दी. दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाने के कुछ घंटे बाद ही वह फांसी के फंदे से झूलता मिला. दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मंजर देख दुल्हन भी सिहर उठी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
पूरा मामला इटावा के थाना उसरहार क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह के छोटे बेटे सत्येंद्र की बारात 2 जुलाई को घर से बड़ी धूमधाम के साथ पास के ही गांव के लिए निकली थी. रात में बैंड-बाजा बारात हुआ और फिर विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद 3 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे दुल्हन को विदा कराकर सभी लोग वापस लौट आए.
इधर घर में खुशी का माहौल था. शादी के बाद की रस्में पूरी की जा रही थीं. शाम को डीजे का प्रोग्राम था, दूल्हे के दोस्त-यार धमाल मचाने वाले थे. खुद दूल्हे ने डीजे बुक करने के लिए पैसे दिए थे. लेकिन परिवार सारी खुशियां उस वक्त उजड़ गईं जब पता चला कि दूल्हा सत्येंद्र दूसरी मंजिल में बने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया है.
शाम 4:00 बजे घर के लोगों ने कमरे में देखा तो वो फंदे पर झूलता मिला. आनन-फानन उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत से घर में मातम छा गया. दुल्हन ने अभी पति का चेहरा भी सही से नहीं देखा था. शादी की खुशियां चंद घंटे बाद ही मातम में बदल गईं.
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सब कुछ अच्छे से हो रहा था, हंसी-खुशी से सभी मेहमान घर में रुके हुए थे, अचानक उसने आत्महत्या क्यों कर ली, समझ नहीं आ रहा.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सत्यपाल सिंह ने बताया कि उसरहार थाना में गांव शिवरा पड़ता है. वहां पर सत्येंद्र नाम के युवक की 2 जुलाई को शादी हुई थी. 3 जुलाई को बारात वापस आई. इसके बाद सत्येंद्र ने ऊपर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली. उसका पंचायतनामा भर दिया गया है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, अभी जांच की जा रही है.
धूमधाम से संपन्न हुई शादी… दुल्हन की हो गई विदाई… पर सुहागरात के चंद घंटे पहले ही दूल्हे ने लगा ली फांसी…आखिर क्या है पूरा मामला…
Previous Articleछात्रावास अधीक्षक के पदों पर दस्तावेजों का सत्यापन 8 को…
Next Article अनियमित कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण रैली 20 जुलाई को
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














