राजस्थान के दौसा (Dausa) में दसवीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र स्कूल में चलते चलते अचानक गिर गया और मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जमीन पर गिरने के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. दरअसल, बांदीकुई के पास पंडितपुरा गांव का किशोर यतेंद्र उपाध्याय ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था. वह दसवीं क्लास का छात्र था. छात्र अपनी पीठ पर बैग टांगे स्कूल पहुंचा था. जैसे ही वह क्लासरूम में जाने वाला था, तभी गैलरी में वह गिरकर बेहोश हो गया. छात्र के बेहोश होने से स्कूल में हड़कंप मच गया. तत्काल स्कूल के स्टाफ ने उसे बांदीकुई अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. दसवीं के छात्र यतेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसकी वजह से मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं लग सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्र की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो सकती है. जब डॉक्टरों ने छात्र यतेंद्र की मेडिकल हिस्ट्री पता की तो सामने आया कि चार साल पहले हार्ट की समस्या को लेकर उसे जयपुर में एडमिट रखा गया था. ऐसे में छात्र पहले से हार्ट की बीमारी का शिकार रहा था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31