रायपुर । मौदहापारा थाना क्षेत्र के सिंधी बाजार स्थित पूनम होटल में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4,20,000 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि पूनम होटल के कमरे नंबर 201 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया जुआरियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों, और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

टीम की भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन (थाना प्रभारी मौदहापारा), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, मोह. सुल्तान, आर. घनश्याम साहू, आलम बेग, अभिषेक तोमर, बोधेन्द्र मिश्रा और थाना मौदहापारा से सउनि. मलुकचंद महतो, मीलूराम साहू, आर. पवन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा और कमलकांत कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031