जगदलपुर। जगदलपुर में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के रिहायशी इलाके में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटों के अंदर खुलासा किया। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे ने ही अपनी मां और बड़े भाई की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई की रात सूने मकान में मां-बेटे की हत्या हो गई। जबकि, छोटा बेटा नितेश गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जांच में पता चला कि, घायल नितेश ने ही अपनी मां और बड़े भाई की हत्या की है। बताया जा रहा है कि, नितेश पैसों को लेकर परेशान था। हत्या वाली रात दोनों भाई में इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई मां पर भी उसने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और घटनाक्रम को ऐसा दिखाया जैसे कि, हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नितेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, मृतका गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थी। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो पता करने के लिए अंदर गए। जहां उन्हें खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें मिली। वहीं, दूसरे कमरे में बेटा नितेश गंभीर रूप से घायल मिला था।
BREAKING NEWS पुलिस ने किया जगदलपुर में हुए डबल मर्डर का खुलासा…छोटे भाई ने की थी माँ और बड़े भाई की हत्या…
Previous Articleरोजाना कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन या ईयरफोन?
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















