इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। और इस बात का सबसे सही गवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं। कभी देसी वाशिंग मशीन का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में कोई देसी कूलर दिखाता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं कोई सोफे को एक गाड़ी जैसा बना देता है तो कोई छोटी गाड़ी पर ज्यादा सामान लोड करने के लिए उसमें जुगाड़ फिट कर देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
ऐसी कुर्सी कभी देखी है?
आपने आज तक कई तरह की कुर्सी देखी होगी। स्टेटमेंट चेयर्स से लेकर लाउंज चेयर्स, नीलिंग चेयर्स, रिसेप्शन चेयर्स, विकर चेयर, आर्मचेयर, गेमिंग चेयर और ना जाने कितनी तरह के कुर्सियां मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन क्या आपने कभी हवा देने वाली कुर्सी देखी है। सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसी ही कुर्सी का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स ने दो अलग-अलग पंखों को कुर्सी के आकार में लगाकर उसे एक स्टैंड के ऊपर फिट कर दिया है। एक पंखा बैठने के लिए तो दूसरा पीठ को आराम देने के लिए बनाया गया है। स्टैंड के नीचे पहिए भी लगे हुए हैं जिनकी मदद से कुर्सी को आराम से चलाया भी जा सकता है। दोनों पंखों के तार को बोर्ड में लगाकर पंखे को चला सकते हैं और इसपर बैठकर गर्मी से राहत पा सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘गर्मी में मुझे इसी तरह की कुर्सी की जरूरत है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सुरक्षित नहीं लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कमाल का गैजेट है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये काफी आरामदायक है। चौथे यूजर ने लिखा- बालों का क्या होगा? वहीं एक यूजर ने लिखा- ये पूरी तरह से नियम और स्वास्थ्य के खिलाफ है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031