रायपुर। रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर एक ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने टक्कर हुई है। इस हादसे में दोनो वाहनों के चालकों समेत सिटी बस के 20 से भी ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीर घायलों की मदद करते दिखे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस की सीटें उखड़ गई हैं, बस के अंदर हर तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
BIG BREAKING रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हादसा… ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर… 20 घायल…
Previous Articleमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर… रायगढ़ में 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…
Next Article 11 साल से छुट्टी पर था पटवारी, बर्खास्त
Related Posts
Add A Comment



















