ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी (35 साल) की एक इवेंट में परफार्म के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे तो एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में बुरी तरह भीगा हुआ था। इसी बीच जैसे ही आयरेस सासाकी उस फैन को गले लगाने के लिए आगे बढ़े तो पास से गुजर रही केबल से उन्हें तगड़ा बिजली का झटका लगा। जिसके बाद सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर वो फैन भीगा हुआ क्यो था? फिलहाल इस वक्त आयरेस सासाकी की मौत से हर कोई सदमे में हैं।
बताया जा रहा है कि जिस इवेंट में आयरेस सासाकी परफॉर्म कर रहे थे, वहां उनकी आंटी भी मौजूद थीं। वहां जो कुछ हुआ, उससे वह भी शॉक में हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बस यह जानते हैं कि उनका शो एक विशिष्ट समय के लिए निर्धारित था और उसे आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन हम उन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जो उस समय उनके साथ थे, ताकि समझ सकें कि यह सब कुछ कैसे हुआ। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि आयरेस सासाकी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनकी मौत से पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031