रायपुर. कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 की झलक है। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सशक्तिकरण पर केंद्रित है। श्री नेताम ने विकसित भारत की लक्ष्य को लेकर पेश की गई बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सबको अवसर के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। श्री नेताम ने कहा कि किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान किया है इस फंड से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों से जुड़े उत्पादन संगठनों, कोऑपरेटिव और स्टार्टप को बढ़ावा देने की बात कही गई है। जो एक सराहनीय पहल है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बजट में जनजातियों के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत सरकार जनजातीय इलाकों का विकास करेगी। इसके तहत 63 हजार गांवों का विकास होगा। यह जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सराहनीय कदम सिद्ध होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30