दिल्ली में शॉपिंग करनी हो, या ऐतिहासिक स्थल देखना हो। यहां पर हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मौजूद है। देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिहाज से एक बढ़िया जगह है। बता दें कि दिल्ली में शॉपिंग मॉल, स्ट्रीट फूड एरिया और कई ऐतिहासिक जगहें हैं। जहां पर आप घूम सकते हैं। हर साल भारी संख्या में पर्यकट दिल्ली को एक्सप्लोर करने के लिए यहां आते हैं। दिल्ली में आपको आधुनिकता और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
ऐसे में अगर आप भी दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां की विविधता और धरोहर का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
लाल किला
दिल्ली घूमने के दौरान लाल किला को एक्सप्लोर करना न भूलें। लाल किला को
रेड फोर्ट भी कहा जाता है और यह एक ऐतिहासिक जगह है। साल 1648 में मुगल शासक शाहजहां ने लाल किला बनवाया था। यह दिल्ली की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां पर भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं। मंगलवार से लेकर रविवार तक लाल किला पर्यटकों के लिए खुला रहता है।
अक्षरधाम
अक्षरधाम मंदिर को स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे भारत में फेमस है।
जामा मस्जिद
दिल्ली के जामा मस्जिद को मस्जिद-ए-जहांनुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद होने के साथ भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। साल 1656 में मुगल शासक शाहजहां ने जामा मस्जिद का निर्माण करवाया था। इस मस्जिद में करीब 25,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।
कनॉट प्लेस
दिल्ली में घूमने के लिहाज से कनॉट प्लेस एक बेहतरीन जगह है। यह जगह दिल्ली का अट्रैक्शन प्वाइंट है। इस जगह को सीपी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। कनॉट प्लेस में शॉपिंग से लेकर घूमने तक के लिए काफी कुछ है। यहां पर कई फेमस रेस्टोरेंट भी हैं। कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क काफी ज्यादा फेमस है।
इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया गेट यहां का मेन अट्रैक्शन है। ऐसे में आपको दिल्ली में एक बार इंडिया गेट जरूर जाना चाहिए। इंडिया गेट 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसको प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए इंडियन सोल्जर की याद में बनाया गया था। इसके मुख्य आकर्षण का केंद्र अमर जवान ज्योति और इसके आसपास के पार्क हैं।
सेलेक्ट सिटी वॉक
दिल्ली के साकेत में स्थित सलेक्ट सिटी वॉक मॉल एक फेमस शॉपिंग मॉल है। यह जगह एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए बेस्ट प्लेस है। इस मॉल में कई कैफे, रेस्तरां और फूड कोर्ट हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031