जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें नींबू का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। जिनको दांतों से जुड़ी सेंसिटिविटी रहती है उन्हें नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किडनी के मरीज हैं तो नींबू कम खाएं। इसके अलावा हड्डियों के लिए भी नींबू का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है।

खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान

एसिडिटी बढ़ती है- अगर आप खाली पेट नींबू का सेवन करते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड ज्यादा होता है जिससे एसिडिटी और बढ़ने लगती है। खासतौर से खाली पेट नींबू पानी पीना एसिडिटी के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।

दांतों में नुकसान- जो लोग लगातार रोज नींबू पानी पीते हैं उन्हें दांतो से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट नींबू पानी पीना सेहत पर बुरा असर डालता है। इसकी बड़ी वजह है नींबू में पाया जाने वाला एसिड। इससे दांतों में सेंस्टिविटी बढ़ती है। इससे इनेमल भी कमजोर होती है जो दांतों की सुरक्षा करती है।

कमजोर हो सकती हैं हड्डियां- जो लोग रोजाना बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू खाते हैं उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है। नींबू में एसिड होता है जो हड्डियों के लिए ठीक नहीं है। इसलिए खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

किडनी पर असर- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इससे किडनी पर प्रेशर पड़ता है,  जिससे कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्रोनिक किडनी डिजीज में भी नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031