भोपाल । एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके अलावा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मंगलवार को केबिनेट द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद ने किया गया है। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा जन-सामान्य के हित संवर्धन की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30