उत्तर प्रदेश के महोबा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के तीन महीने बाद नवविवाहित जोड़े की मौत से परिवार में मातम पसर गया. बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान पति ने खुदकुशी की, जबकि पत्नी को उसी रात जहरीले सांप ने डस लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
यह दर्दनाक घटना ग्राम बिलखी में हुई, यहां रहने वाले 22 वर्षीय देशराज की शादी बीती 9 मई को दुर्गा नाम की युवती से हुई थी. देशराज अहिरवार साहूकारों के कर्ज से परेशान था उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था. वो अपनी चार बीघा खेती पर निर्भर था इस बार उसने मूंगफली की फसल बोई थी, जो बारिश ना होने से खराब हो गई थी. जिसके कारण से वो काफी परेशान चल रहा था. पत्नी दुर्गा ने देशराज को काफी समझाया पर वह पूरी तरह से टूट गया था. सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला. हैरान कर देने वाली बात यह रही कि उसी दुर्गा को भी सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031