फिर कोई गिफ्ट देते हैं। लेकिन इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन के लिए कुछ अलग कर सकते हैं। इस बार राखी का पर्व नैनीताल की वादियों में गुजार सकते हैं। अगस्त के महीने में नैनीताल का मौसम बेहद अच्छा होता है।

ऐसे में आप अपनी बहन के साथ नैनीताल की कुछ खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तीन दिन के नैनीताल की ट्रिप में आप अपनी बहन के साथ इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

अगस्त के महीने में आप अपनी बहन के साथ नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह एक बेहद अच्छा पर्यटन स्थल है। बता दें कि जो भी नैनीताल घूमने आता है, वह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जरूर जाता है। सर्दियों में यहां का वातावरण अधिक सुंदर हो जाता है। वहीं बारिश के मौसम में हरा-भरा वातावरण यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।

भीमताल झील

तीन दिन के ट्रिप के दौरान आप भीमताल जाना न मिस करें। अगर आप और आपकी बहन को प्रकृति में समय़ बिताना पसंद है, तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी। यहां जाने के बाद आप अपनी बहन के फोटोग्राफी के शौक को भी पूरा कर सकते हैं। क्योंकि यह इतनी ज्यादा सुंदर जगह है, जिसे हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। भीमताल झील को देखना आपको सुकून का एहसास करवाएगा। यह उत्तराखंड की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।

पंगोट

नैनीताल से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित पंगोट भी आपकी बहन को बेहद पसंद आएगी। आप 3 दिनों के ट्रिप के दौरान इस जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसको शांत वातावरण और प्रकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पंगोट लगभग 6,300 फीट की ऊंचाई पर है। यह बेहद शांत और साफ-सुथरा हिल स्टेशन है। ऐसे में आप शहर के शोरगुल से दूर यहां पर सुकून भरे कुछ पल बिताने आ सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां पर कैंपिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031