रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग रविवार से शुरू हो जाएगी। यह 24 अगस्त तक चलेगी। मेरिट सूची 27 और आवंटन सूची 30 अगस्त को जारी होगी। प्रवेश के लिए कुल चार राउंड होंगे। इनमें तीसरा मापअप व चौथा स्ट्रे वेंकेसी राउंड होगा। स्ट्रे राउंड में प्रवेश कॉलेज स्तर पर दिया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से काउंसिलिंग के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्ष डा. राबिया परवीन सिद्दीकी हैं। डॉक्टरों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) की एमबीबीएस की 30 सीटों की मान्यता रद कर दी है। इससे एमबीबीएस की सीटें कम हो गई हैं।
प्रदेश में एमबीबीएस की 2,110 और बीडीएस की 600 सीटें थीं। सिम्स पर एनएमसी की कार्रवाई से एमबीबीएस की सीटें 2,080 हो गई है। प्रदेश में 10 शासकीय और तीन निजी कॉलेज संचालित हो रहे थे। इस वर्ष दो कॉलेज बढ़ने से इनकी संख्या 15 हो गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031