कुम्हारी (दुर्ग)। अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ दुर्ग ने कुम्हारी वार्ड नंबर 7, मैदान परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आम व बादाम के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष आयुषी पांडेय, श्रीमती रीता पांडेय, उधो राम साहू, परदेसी राम साहू ,भोला साहू ,श्रीमती सुनैना यादव ,श्रीमती ज्योति सिंह उपस्थित थे। इस बीच आयुषी पांडे द्वारा छोटे बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व को बताते हुए उन लोगों को पौधों को न तोड़ते हुए उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। और बीच-बीच में पौधों की सुरक्षा हेतु पानी डालने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान ने किया पौधारोपण
Next Article अपने जमाने के मशहूर अदाकारों के बीच घमासान…
Related Posts
Add A Comment


















