छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैठक में राज्य कर्मचारियों के चार सूत्रीय प्रमुख को लेकर अगस्त क्रांति का ऐलान कर चरण बद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया था l इस आंदोलन को “झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार” “अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी ले के रहिबो ” का नाम दिया गया है l फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक उमेश मुदलियार ने बताया की आंदोलन के प्रथम चरण 6 अगस्त को नया रायपुर में इंद्रावती भवन से लेकर मंत्रालय तक ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जंगी मशाल रैली का आयोजन किया गया था l दूसरे चरण के प्रस्तावित आंदोलन 20 अगस्त से 30 अगस्त तक राज्य के सभी विधायक, मंत्री, एवं सांसदों को मांगपत्र दिए जाने का आंदोलन जारी है l इसी के तहत राजधानी रायपुर में शनिवार को रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पूरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू से भेंटकर ज्ञापन सौंपा गया l फेडरेशन ने चार स्तरीय आंदोलन किए जाने की घोषणा कि है। आंदोलन को सफल बनाने राज्य को पांच जोन में बांटकर संभाग प्रभारियों को जिम्मा दिया गया है l तीसरे चरण में 11 सितंबर को जिला/ब्लॉक/एवं तहसीलों में मशाल रैली का आयोजन होगा एवं चौथे चरण में 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल कर जिलों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन होगा। इसके पश्चात् भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों के जायज मांगो को पूरा नहीं किया तो फेडरेशन से जुड़े संगठनों के लाखों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने लेने बाध्य होंगे । फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने आगे बताया कि भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान देय दिनांक 1 जनवरी 24 से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत दिए जाने, प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में जमा किये जाने, भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय वेतनमान दिये जाने, केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता, मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग शामिल है। फेडरेशन के ज्ञापन सौंपे जाने के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर तिवारी उमेश मुदलियार, पंकज पाण्डेय, दिलीप झा, नरेश वाढ़ेर, रामू तांडी, फारूक कादरी, पीताम्बर पटेल, मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, सुनील नायक, पवन सिँह, मो. फिरोज, नारायण बाग, मनोज सोना, ललित यादव आदि सहित घटक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30