ग्राम – दैमार (पाटन) , शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर निवासी एवम शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में शिक्षक के पद पर पदस्थ ललित कुमार बिजौरा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन — छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय सह– प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा की गई है । श्री कमल वर्मा ने फेडरेशन से सम्बंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु यह नियुक्ति की है । ललित कुमार बिजौरा ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय सह– प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि वे कर्मचारी हित में लगातार कार्य करेंगे तथा कर्मचारियों के अधिकारों / मांगों को लेकर संघर्ष रत रहेंगे ।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के प्रति आभार जताया है । ललित कुमार बिजौरा की नियुक्ति प्रांतीय सह — प्रवक्ता के पद पर किये जाने पर संकुल समन्वयक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार गंजीर , अनेश्वर चंद्राकर , घनश्याम पटेल , प्रवीण कुमार सिंग , योगेश नायक , श्रीमती सपना बड़ौनिया , राकेश सोनी , मधुसूदन नेवेन्द्र , मिश्रीलाल सोनवानी , बद्री प्रसाद चंद्राकर , वेदनारायण चंद्राकर , खिलेश वर्मा , रूपेश साहू , पंकज चंद्राकर , विनोद सिन्हा , शुभदा यादव , सरोजनी कौशिक , कामेश्वरी शर्मा , जया मिश्रा , किशोर साहू , विनोद साहू , चंदन दुबे , विद्या साहू , राजेश्वर चंद्राकर , पार्वती ध्रुव , रमोलिया लोधी , भुनेश्वर चंद्रा , यामिनी साहू , अर्पण कुजूर , चंद्रशेखर सोरी , दयानन्द विभार , अमरनाथ मरकाम , सहित विभिन्न कर्मचारियों ने बधाई दिया है ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30