रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ का तृतीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 31.08.2024 दिन- शनिवार को स्थान -अटल बिहारी वाजपेई सभा कक्ष , पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में समय- प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हैl संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ .जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतिय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के समस्त कोषालयों के लगभग 500 कर्मचारी उपस्थित होंगे कार्यक्रम में सभी कर्मचारी एक साथ एक प्लेटफार्म में मिलेंगे परिचय सम्मेलन होगा l कार्यक्रम में विगत 5 वर्षों से सेवानिवृत हुए कर्मचारी तथा संघ के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवं जिलाअध्यक्ष तथा संभागीय अध्यक्ष का सम्मान करेंगे l कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे खेल युवा कल्याण मंत्री माननीय टक राम वर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जावेगा l कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अनुज शर्मा, खुशवंत साहिब एवं वित्त विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे l

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031