रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश के तहत गरियाबंद जिले में जी.पी. राठिया को जिला खाद्य अधिकारी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा नवपदस्थ खाद्य अधिकारी जी.पी. राठिया के जिला गरियाबंद में पदभार ग्रहण करने तक सहायक खाद्य अधिकारी शाह जफर खान को जिला खाद्य अधिकारी का प्रभार दिया गया हैे। कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आदेश के परिपालन में तत्कालीन जिला खाद्य अधिकारी श्री डड़सेना को नवीन पदस्थापना स्थल जिला रायगढ़ में कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।
Previous Articleकोरोना मरीजों की जिंदगी से ऐसे हो रहा खिलवाड़, पढिय़े यह खास खबर…
Related Posts
Add A Comment


















