गरियाबंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी के कोडोहरदी मोड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों मृतकों के सिर के चिथड़े उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक युवक धमतरी जिले के नगरी के निवासी थे। मृतकों की पहचान गजेंद्र ध्रुव और दयालु ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों युवक तीजा पर्व के अवसर पर अपनी बहन के घर कोडोहरदी जा रहे थे। बहन को तीजा लेने के लिए घर से निकले गजेंद्र और दोस्त दयालु की जान इस हादसे में चली गई।
घटना के बारे में पता चलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन कौन सा था, क्योंकि वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30