केशकाल अनुविभाग के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा में मां और बेटे ने मिल कर अपनी बहू की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतिका सावित्री शराब पीने की आदि थी। वह शराब के नशे में आए दिन घर मे विवाद करती थी। कुछ दिन पूर्व मृतिका अपनी सास रुकमणि पर जानलेवा हमला कर दिया था।
इसी बात से नाराज होकर उसकी सास रुकमणि और देवर बलदेव ने मिल कर हत्या की साजिश रची। 3 सितंबर की रात को हाथ व रस्सी से गला घोट कर रुक्मणी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके घाट को आत्महत्या का रूप देने मृतिका के शव को पेड़ पर लटकाने का प्रयास किए थे लेकिन शव का अधिक भार होने के कारण शव नीचे गिर गया जिससे फिर से घर के आँगन में रख दिये। जिसे 4 सितंबर की सुबह पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। विश्रामपुरी पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि आरोपीगण का पूरा परिवार ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। पैसे के तंगी और शराब के नशे होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपराध करने में पीछे नहीं थे। मृतिका के पति कुछ वर्ष पहले ही पड़ोसी के हत्या करने का प्रयास किया था जो अब भी जेल में बंद है। तो वहीं मृतिका के सास रुक्मणी यादव अपने नवजात पोते की हत्या के मामले में जेल से 3 साल की सजा काट के आ चुकी है। और एक बार फिर रुक्मणी यादव और उसके बेटे बलराम यादव ने मिलकर घर की बहू सावित्री यादव को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल विश्रामपुरी पुलिस ने दोनों आरोपी माँ बेटे को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031