बिलासपुर । शहर में दो बारों पर अश्लील विज्ञापन देकर लड़कियों को फ्री शराब का ऑफर देने और युवाओं को नशे के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तंत्रा और ओमिगोज बार ने सोशल मीडिया पर “फ्री अनलिमिटेड शॉट्स फॉर गर्ल्स” जैसे अश्लील और कामोत्तेजक पोस्ट किए थे, जिससे लड़कियों और महिलाओं को आकर्षित किया जा रहा था। कुछ युवतियों ने इस अश्लील विज्ञापन की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बारों के खिलाफ केस दर्ज किया।

बारों के खिलाफ आरोप– बार संचालकों पर यह आरोप है कि वे हर सप्ताह महिलाओं को फ्री ड्रिंक्स का ऑफर देकर उन्हें नशे की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया विज्ञापन में, जहां “डेडिकेटेड नाइट फॉर लेडीज” जैसी लाइनों का उपयोग किया गया, वहीं एक दुल्हन के चित्र का इस्तेमाल कर परंपरा और संस्कृति का भी अपमान किया गया।

पुलिस की कार्रवाई – शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने तंत्रा और ओमिगोज बार में रेड की। इन बारों से अश्लील सामग्री और महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट जब्त की गई। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर बार संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

समाज पर नशे का दुष्प्रभाव – जानकारों के अनुसार, इस प्रकार के आयोजन बार संचालकों द्वारा युवाओं, खासकर लड़कियों, को नशे की लत में धकेलने का एक जरिया बन गए हैं। बारों में ऐसे ऑफर के चलते नशे की लत लगने का खतरा बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य और करियर के लिए घातक साबित हो सकता है।

पूर्व में भी विवादों में रहा ओमिगोज बार – ओमिगोज बार पहले से ही विवादों में रहा है। बार में देर रात तक मारपीट और अव्यवस्था की घटनाएं आम हो गई हैं, जिस पर पहले भी पुलिस केस दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस द्वारा बार संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे इस तरह के प्रलोभन और अश्लील पोस्ट को न दोहराएं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031