रायपुर । आकाशीय बिजली गिरने से जन और पशु हानि की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘दामिनी ऐप’ विकसित किया गया है। यह मोबाइल ऐप आकाशीय बिजली की घटनाओं का 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में पूर्वानुमान करता है और तैयारी-बचाव के उपायों की जानकारी देता है।

जिले में लगातार आकाशीय बिजली से हो रही हानियों को देखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखों और मैदानी कर्मचारियों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों से भी इस ऐप का उपयोग करने की अपील की गई है ताकि जन और पशु हानि को कम किया जा सके।

‘दामिनी ऐप’ को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, किसानों के लिए ‘मेघदूत ऐप’ भी उपलब्ध है, जो तापमान, वर्षा, हवा की गति और दिशा के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे किसान मौसम संबंधी पूर्वानुमान से अपने कार्यों की योजना बना सकते हैं।

शासन ने सभी नागरिकों से इन ऐप्स का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि आकाशीय बिजली से होने वाली आपदाओं से सुरक्षित रहा जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031