रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को बलौदा बाजार में आयोजित शिक्षादूत पुरुस्कार समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर 34 शिक्षकों को सम्मानित किया ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा “शिक्षादूत का सम्मान” का तात्पर्य उन शिक्षकों और शिक्षण से जुड़े व्यक्तियों के सम्मान से है, जो समाज में शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सम्मान शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और उनकी सेवाओं के प्रति आदर व्यक्त करने का एक माध्यम है। आज जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया है उन्होंने कुछ अलग कार्य किया है किसी ने अच्छा रिजल्ट पेश किया, किसी ने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। किसी ने नवाचार में कार्य किया है। ऐसे ही उन्हें दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि, आज के समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी न केवल शिक्षा तक सीमित है, बल्कि समाज के विभिन्न कार्यों में भी उनकी सेवाएँ ली जा रही हैं। शिक्षकों का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देखते हुए, उन्हें पल्स पोलियो अभियान, जनगणना, मतदान जैसी सरकारी योजनाओं में भी शामिल किया जाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षक समाज के हर महत्वपूर्ण कार्य में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह जिम्मेदारी उनके प्रति समाज की अपेक्षाओं को और बढ़ाती है, साथ ही उनके योगदान को और भी महत्वपूर्ण बनाती है। और ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव की बात है।
समारोह में मंत्री टंक राम वर्मा, कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, सनम जांगड़े, लक्ष्मी वर्मा , शिव रतन शर्मा, चित्तावर जायसवाल समेत विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30