रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, डॉ. संतोष सिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन पर शहर में तेज ध्वनि और फर्राटे के साथ वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। 11 सितंबर की रात को यातायात थाना प्रभारियों की बैठक के बाद शहर के प्रमुख चौराहों और क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के तहत राम मंदिर टर्निंग, तेलीबांधा थाना तिराहा, अवंती विहार अंडर ब्रिज, तेलीबांधा चौक, आनंद नगर चौक, भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, और जय स्तंभ चौक में विशेष निगरानी की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बुलेट वाहन चालकों पर कार्रवाई करना था, जिन्होंने अपने वाहन के साइलेंसर को बदलकर तेज आवाज और फर्राटे के साथ बाइक चलाने की प्रवृत्ति अपनाई हुई थी। इस अभियान में कुल 80 बुलेट वाहन चालकों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 182(ए) 4 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5000 रुपये का चालान लगाया गया। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्पीड बाइकर्स, स्टंट करने वाले और साइलेंसर में बदलाव करके तेज आवाज पैदा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस रायपुर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क पर स्टंट न करें, साइलेंसर में बदलाव न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30