रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से, बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है। जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।
BIG BREAKING जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं हुई और बेहतर… आसानी से सीएम हाउस में एंट्री और चाय-पानी व नाश्ता भी…
Previous Articleमुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: परमानेंट होंगे 4,669 संविदा शिक्षक
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















