कोरबा। कूलर में करंट फैले होने से वहां खेल रहे 7 वर्षीय मासूम चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत तानाखार के बरपाली गांव की है। यहां निवासरत अर्जुन बिंझवार के घर में चल रहे कूलर में करंट फैला हुआ था। परिजनों ने बताया कि अर्जुन का 7 वर्षीय बेटा मौर्य घर पर खेल रहा था। इस दौरान उसने कूलर को हाथ लगाया तो करंट के चपेट में आकर गंभीर हो गया। परिजन उसे कटघोरा के निजी अस्पताल ले गए। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। बच्चे के चाचा संतोष बिंझवार ने कटघोरा थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया।
Previous Articleसीबीआई को पहले राज्य सरकार को अनुमति के लिए पत्र लिखना होगा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















