रायपुर: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। पूर्व में भी सिंगल और डबल बेंच परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर चुकी है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग की जा रही है। वहीं इस परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थी बार बार परीक्षा रद्द करने की याचिका लगा रहे हैं। लेकिन उन्हे बार बार हाईकोर्ट से झटके पर झटका मिल रहा है। एक बार फिर से हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए असफल अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम पांच सालों बाद भी जारी ​नहीं किया जा सका है, ऐसे में परीक्षा रद्द कर देना चाहिए और नए सिरे से फिर परीक्षा का आयोजन किया जाए। लेकिन हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है। इधर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों द्वारा लगातार परिणाम जारी नहीं करने पर विरोध किया जा रहा है। बार बार ये अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर गृहमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं, बीते दिनों भी ये अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के आवास के सामने धरने पर बैठे थे, जिसके बाद गृहमंत्री ने परीक्षा के परिणाम करीब दो हफ्ते में जारी करने की बात कही थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30