नई दिल्ली में दिनांक 26.09.2024 को बी.ई.ई. द्वारा प्रायोजित सोसाईटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स-सीम (Society of Energy Engineers and Managers–SEEM) द्वारा आयोजित 9वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट आवार्ड (National Energy Management Award) समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रिय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली राज्य नामित एजेंसी “State Designated Agency-SDA” के रूप में इस वर्ष हेतु Star Performance Award श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को पूरे भारत देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, तथा गुजरात राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (जेडा) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में क्रेडा को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियॉं हासिल की गई है। श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा) द्वारा उक्त अवार्ड सीम् से प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर क्रेडा से .एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता एवं श्री निहार रंजन साहू, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी, भारत सरकार की PAT परियोजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 44 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदेश में लगभग 2.2 मिलियन टन ऑफ ऑयल इक्वीवेलेंट (MTOE) ऊर्जा की बचत कर लगभग 6.67 मिलियन टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया गया है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के उद्योगों को कुल दस लाख से भी अधिक एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेट ब्यूरो ऑफ एफिसिएंसी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में क्रेडा द्वारा 100 से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम इंजीनियर्स एवं आर्कीटेक्ट हेतु आयोजित किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 76 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में विकसित किया गया है। इसी तरह 68 स्वास्थ्य केन्द्रों को मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है।

स्कूली छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्रेडा द्वारा 601 से भी अधिक ऊर्जा क्लब का गठन किया गया है। कृषि क्षेत्र में किसानों को ऊर्जा संरक्षण के विषय में क्रेडा द्वारा बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किये गये हैं। जिसके तहत ऊर्जा दक्ष पंप के उपयोग से होने वाले ऊर्जा एवं पैसे के बचत के विषय पर राज्य के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में किसानों को जागरूक किया गया है। प्रदेश के शासकीय कार्यालय एवं संस्थानों में ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु क्रेडा द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे विद्युत खपत में कमी लाई जा सके। उल्लेख है कि सिम एक गैर लाभकारी संगठन है जो की ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के नेतृत्व में देश मैं ऊर्जा संरक्षण के दिशा में कार्य करती है। औद्योगिकी क्षेत्र में ऊर्जा की बचत हेतु सिम विगत कई दशकों से एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30