रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो रेबीज वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है। ये वायरस दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है, जिसके कारण व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। हालांकि, इस गंभीर बीमारी से जुड़ी कई बातों से बारे में लोग आज भी अनजान हैं। इसलिए उन्हें इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक बनाने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे (World Rabies Day 2024) मनाया जाता है। 

आपको बता दें इसे मनाने के पीछे 28 सिंतबर का दिन चुनने के पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल, रेबीज की पहली वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक लुईस पास्चर का निधन इसी दिन हुआ था। इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे (World Rabies Day ) मनाया जाता है।

रेबीज (Rabies) संक्रमित जानवरों के काटने से या किसी तरह उनकी लार शरीर में प्रवेश करने के कारण हो सकता है। हालांकि, अक्सर लोग यही मानते हैं कि सिर्फ कुत्ते के काटने से ही रेबीज होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे कई और भी जानवर (Animals that Spread Rabies) हैं, जो इस वायरस को कैरी करते हैं और जिनके काटने से आपको ये बीमारी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं जानवरों के बारे में बताएंगे।

किन जानवरों से फैल सकता है रेबीज?

कुत्ते- सबसे ज्यादा रेबीज के मामले, कुत्तों के काटने की वजह से ही सामने आते हैं। जिन कुत्तों को रेबीज की वैक्सीन नहीं लगी होती, उनके काटने से इसका खतरा ज्यादा रहता है। रेबीज फैलाने वाले डॉग्स में ज्यादातर आवारा कुत्ते शामिल होते हैं, लेकिन अगर पेट डॉग को भी वैक्सीन नहीं लगी है, तो उसके काटने से भी ये बीमारी हो सकती है।

बिल्ली- आम तौर पर लोगों ये मालूम नहीं होता, लेकिन बिल्लियां भी रेबीज फैला सकती हैं। बिल्ली के काटने से भी रेबीज फैल सकता है।

चमगादड़- चमगादड़ भी रेबीज वायरस के कैरियर होते हैं। इनके काटने या नोचने से रेबीज होने का खतरा रहता है।

रकून- रकून देखने में भले ही मासूम लगते हैं, लेकिन इनके काटने से भी रेबीज होने का खतरा रहता है।

चूहा- चूहे भी रेबीज वायरस के कैरीयर होते हैं। इसलिए चूहे के काटने से भी रेबीज हो सकता है।

गिलहरी- गिलहरी देखने में भले ही कितनी भी खूबसूरत लगती हो, लेकिन ये जानलेवा रेबीज वायरस से संक्रमित हो सकती है और इसके काटने से आपको भी रेबीज हो सकता है।

खरगोश- हालांकि, ऐसा काफी कम होता है, लेकिन कुछ मामलों में खरगोश के काटने से भी रेबीज हो सकता है।

स्कंक- स्कंक एक बदबूदार जीव होता है, जिसके काटने से रेबीज फैल सकता है।

बंदर- बंदर भी रेबीज के काटने से आपकी फैल सकता है। इसके काटने से या नोचने के जरिए भी रेबीज हो सकता है।

लोमड़ी- लोमड़ी के काटने से भी रेबीज संक्रमण हो सकता है।

सियार- सियार भी रेबीज के कैरियर होते हैं और इनके काटने से रेबीज फैल सकता है।

रेबीज के लक्षण क्या हैं?

रेबीज के लक्षण (Symptoms of Rabies) नजर आने में दो दिन से लेकर कई सालों तक का समय लग सकता है। ये लक्षण तब नजर आने शुरू होते हैं, जब रेबीज वायरस दिमाग तक पहुंच जाता है और जब लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तो वे तेजी से बिगड़ते हैं।

बुखार

सिरदर्द

थकान

मांसपेशियों में दर्द

गले में खराश

उल्टी

दस्त

असामान्य व्यवहार

आक्रामकता

भ्रम

पानी का डर

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31