महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मिड डे मील खाने से स्कूली बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. मंगलवार को एक निजी स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए. यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है.
अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को चक्कर आने, जी मिचलाने, सिर दर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद सभी बच्चों का इलाज किया गया. फिलहाल, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. जल्द ही सभी बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.
वहीं, सूचना पर पहुंची नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस ने जांच के लिए भोजन के नमूने एकत्र किए हैं. मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














