अमलेशवर। वर्तमान पिछले सप्ताह नगर पालिका अमलेशवर (खुडमुडा) का माहौल बेहद तनाव पूर्वक रहा हैं, कारण था प्रशासन द्वारा अमलेशवर खुडमुडा मार्ग पर नये शराब भट्ठी खोले जाना प्रस्तावित था, जिसकी भनक लगते ही भाजपा काँग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित आम लोगों के साथ ही महिलाएँ भी शराब भी खोले जाने के विरोध में लामबंद होते गये, शराब भी खोलने का दुष्प्रभाव कितना भयानक हैं, आज किसी को भी बताने की जरूरत नहीं हैं, इसके दुष्प्रभाव के कारण ही आज कईयो के घर बर्बाद हो चुके हैं, इसके सेवन के आदि से व्यक्ति आज चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में लिप्त रहते हैं। साथ ही रोज रोज शराब पीने से व्यक्ति का लिवर, किडनी डैमैज हो जाने से व्यक्ति अकाल मौत के गिरफ्त में समा जा रहे हैं, आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती, अहिंसा दिवस के दिन शराब भट्ठी का बंद किए जाने का प्रशासन द्वारा घोषणा बहुत ही अच्छा ग्राम वासियो के लिए शुभ संकेत माना जा सकता हैं।

लोग स्वमेव ही नशा का करे त्याग- अश्वनी

समाजिक कार्यकर्ता एवं पेशे से चिकित्सक अश्वनी साहू ने लोगो से अपने आप में दृढ संकल्प लेकर सभी प्रकार की नशा एवं मद्यपान से दूर रहने की अपील किये हैं, लोग सही मायने में नशाखोरी से दूर रहेंगे तभी ही शराब भट्ठी बंद कराने की पहल सही सार्थक साबित होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30