रायपुर । रायपुर नगर निगम की शुक्रवार को होने वाली सामान्य सभा के शुरू होने से पहले ही हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा पार्षदों ने मेट्रो ट्रेन से जुड़े प्रश्नों को एजेंडा से हटाए जाने के विरोध में “जवाब दो” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वे एमओयू से जुड़े एक विशाल बोर्ड लेकर सभा स्थल पर पहुंचे, जिससे सभा में तनाव का माहौल बन गया। सात महीने बाद बुलाई गई इस सामान्य सभा में मेट्रो ट्रेन पर चर्चा की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल सभापति की आसंदी के सामने पहुंच गया। इस हंगामे के चलते सभापति को सभा को दस मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

दूसरे सत्र में भी हंगामा जारी
सभा के दोबारा शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने फिर से हंगामा मचा दिया। वे महापौर एजाज ढेबर से मेट्रो रेल परियोजना को लेकर किए गए एमओयू पर स्पष्ट जवाब मांग रहे थे। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि मेट्रो परियोजना को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है और एमओयू से जुड़ी जानकारियां स्पष्ट नहीं हैं। सभा के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती रही, जिससे सभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। इस हंगामाखेज माहौल में सामान्य सभा के बाकी एजेंडों पर चर्चा हो पाना मुश्किल हो गया और यह देखना बाकी है कि मेट्रो परियोजना पर कोई स्पष्ट जानकारी दी जाती है या नहीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031