राज्य में एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने हेतु दिनांक 04.10.2024 को रायपुर में क्रेडा द्वारा वसुधा फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा, श्री हेमंत वर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग एवं श्री संजीव कुमार कटियार, महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कपंनी लिमिटेड द्वारा दीप प्रज्वलित कर उक्त कार्यशाला का शुभांरभ किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान भिलाई से आये प्रतिनिधिगण एनर्जी ट्रांजिशन पर हुई चर्चा में भाग लिए। लेख है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पहल से वर्ष 2030 तक देश में अक्षय ऊर्जा की क्षमता को 500 गीगावाट तक वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु एनर्जी ट्रांजिशन के दिशा में कार्य करने के उद्देश्य से राज्य की अहम भूमिका तय की गई। कार्यशाला के प्रथम चरण में संजीव कुमार कटियार ने एनर्जी ट्रांजिशन के विषय पर अपने विचार व्यक्त किये जिसमें उन्होने राज्य की सौर ऊर्जा के क्षमता जो कि 35 प्रतिषत (लगभग 21000 मेगावाट) है, को प्राप्त करने की बात कही गई है।

इसी क्रम में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा द्वारा हरित ऊर्जा को शीघ्र ही अपनाने की दिशा में जोर दिया गया। उनके द्वारा राज्य में सौर ऊर्जा परियोजना जैसे सोलर रूफटॉप, सौर कृषि पंप आदि के बारे जानकारी साझा की गई साथ ही इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु क्रेडा की भूमिका को सराहा गया है। श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा, द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी के बारे में जानकारी साझा की गई, साथ ही वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को 7 प्रतिशत से 13 से प्रतिशत तक वृद्धि करने के लक्ष्य को बताते हुए श्री राणा द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों हेतु प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विषयों पर उल्लेख किया गया। क्रेडा के विभन्न परियोजना जैसे सौर सुजला योजना, सोलर पेयजल योजना (जल जीवन मिशन), सोलर ऑफ ग्रिड पॉवर प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में क्रेडा से श्री आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, श्री जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता, परिवहन विभाग से श्री संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, रोड सेफटी, डॉ. देबाशिस संयाल, डीन, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर, श्री संजीव बैनर्जी, ऐसोसिएट प्रोफेसर, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान भिलाई, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग एवं क्रेडा से अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
&&&&&&

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30