भुवनेश्वर. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा है. इस तूफान से ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला है. इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने तमाम तैयारियां की है. ओडिशा सरकार ने राज्य के दो प्रमुख मंदिरों जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क टेंपल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है. ये आदेश फिलहाल 25 अक्टूबर तक प्रभावी है. इसके बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा. फिर इन मंदिरों को खोलने पर सरकार फैसला लेगी.
बता दें कि ‘दाना’ 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 25 अक्टूबर की सुबह 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर लैंडफॉल करेगा. IMD के अनुसार, इस दौरान हवाएं 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
BIG BREAKING साइक्लोन ‘दाना’ का असर…. ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क टेंपल बंद…
Previous Articleडाक विभाग भी ड्रोन के माध्यम से भेजेगा डाक
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















