रायपुर। रायपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ एक कर्मचारी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या से पहले इस कर्मचारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें एडीएम देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर और तत्कालीन अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पर मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। मृतक ने इस सुसाइड नोट में मानसिक प्रताडऩा दिए जाने का उल्लेख करते हुए पूरी कहानी लिख डाली। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम प्रदीप उपाध्याय है। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में मृतक ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ एडीएम देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर और तत्कालीन अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पर मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
यहां पढ़ें मृतक का सुसाइड नोट…

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031