आज देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर ज्वेलरी मार्केट में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है, आसमान पर पहुंचे Gold Rates के बावजूद इसकी डिमांड में खासी तेजी आई है. इस बीच कई कंपनियां अपने ग्राहकों को घर बैठे ही गोल्ड खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं और इसमें अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस भी शामिल हो गई है, खास बात ये है कि Jio Finance महज 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदने का विकल्प दे रही है.
मुकेश अंबानी की कंपनी लाई नई स्कीम
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Finance ने स्मार्टगोल्ड योजना लॉन्च की है और इसमें ग्राहक सिर्फ 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. अंबानी की कंपनी ने दिवाली से पहले धनतेरस के दिन इस स्कीम को लॉन्च किया है. स्मार्टगोल्ड योजना में डिजिटल सोने की खरीद के साथ किए गए निवेश को भुनाया भी जा सकता है.
इस गोल्ड इन्वेस्टमेंट से मिली स्मार्टगोल्ड यूनिट किसी भी समय कैश, सोने के सिक्कों (Gold Coins) या फिर ज्वेलरी में बदली जा सकती है. इस स्कीम को खास जो बात बनाती है, वो ये है कि इसमें हजारों या लाखों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 10 रुपये से गोल्ड इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है.
चोरी-चकारी का चांस ही नहीं
स्मार्टगोल्ड स्कीम कैसे काम करती है, इसे आसानी से समझें, तो ग्राहक के निवेश के बाद स्मार्टगोल्ड में उस इन्वेस्टमेंट के बराबर का 24 कैरेट का सोना (24 Karat Gold) खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट यानी तिजोरी में रखा जाएगा. डिजिटल गोल्ड होने के चलते इसके खोने या फिर इसकी चोरी-चकारी होने का चांस भी नहीं है और न ही आपको इसके लिए कोई लॉकर बगैरह खुलवाना पड़ेगा. ये बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और जियो फाइनेंस ऐप पर जब चाहें तब सोने की लाइव मार्केट कीमतें देखकर इसे बेच भी सकेंगे.
गोल्ड इन्वेस्टमेंट के लिए 2 विकल्प
Jio Finance App पर स्मार्टगोल्ड योजना में सोने में निवेश के लिए कंपनी की ओर से ग्राहकों को दो विकल्प दिए गए हैं. इनमें पहला है कि वह निवेश की कुल रकम तय कर सकता है और दूसरा कि वह सोने के वजन यानी ग्राम में निवेश कर सकता है. फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी 0.5 ग्राम और उससे अधिक की होल्डिंग पर ही होगी. यह 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के मूल्यवर्ग में उपलब्ध होगी. ग्राहक चाहे तो जियो फाइनेंस ऐप पर सीधे सोने के सिक्के खरीद कर होम डिलिवरी की सुविधा का लाभ भी उठा सकता है.
धनतेरस पर जमकर होती है सोने की खरीदारी
Dhanteras पर सोना खरीदना (Gold Buying) शुभ माना जाता है.सोने को मां लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है और ये येलो मेटल उनका प्रतीक कहलाता है. धनतेरस को धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने की खरीदारी से आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहेगी. फिलहाल, सोना खरीदना सबसे महंगे सौदों में शामिल हैं. कीमत की बात करें, तो सोने का भाव (Gold Rate) एमसीएक्स पर 78,536 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, तो वहीं घरेलू मार्केट में IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, गोल्ड प्राइस (24 कैरेट 10 ग्राम सोना) 78,250 रुपये चल रहा है.(credit : aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031