रायपुर।  छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031