भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की रविवार 10 नवम्बर को दीपावली मिलन कार्यक्रम मेरीन ड्राइव के समीप राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों को संबोधित करते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने पेंशनरों के हित में कार्य करते रहने का संकल्प लेते हुए अपने संबोधन में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने राज्य सरकार से विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने की मांग की । इसके बिना बाधा पेंशन लेने माह नवंबर में बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने को प्राथमिकता देने का सलाह दिया साथ ही 70 साल के उम्र होने पर 5 लाख की इलाज सुविधा प्राप्त करने आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने तथा 80 वर्ष अधिक उम्र के लोगो को नि:शुल्क बस यात्रा का एक सहायक के साथ लाभ उठाने का आग्रह किया और किसी प्रकार की कठिनाई होने पर जिलों में कलेक्टर से मिलकर समस्या का निदान करने का आव्हान किया। दीपावली मिलन समारोह में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर के अध्यक्ष रामगोपाल बोहरे ने आगामी 29 व 30 जनवरी 25 को कन्याकुमारी में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाने की जानकारी दी । इस सम्मेलन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से अब तक लगभग 50 से अधिक पेंशनर्स द्वारा आरक्षण करा लेने की जानकारी दी और इस सम्मेलन में और लोगों को भी जाकर भागीदारी निभाने की अपील किया। दीपावली मिलन कार्यक्रम में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रवीण त्रिवेदी, ओ डी शर्मा, नरसिंग राम, अनिल पाठक, अनूप श्रीवास्तव,एम आर वर्मा, शरद अग्रवाल, बी एस दसमेर, सुभाष चंद्र भटनागर, आर के दीक्षित नागेन्द्र सिंह, तुषार कांत मजूमदार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वीरेन्द्र नामदेव, टी पी सिंह, एस के सिन्हा, आर के साहू को जन्म दिवस की बधाई देकर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया और एक दूसरे को दीपावली की शुभ कामनाएं दी। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार गोल्हानी ने दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031