छत्तीसगढ़ कर्मचारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पेंशनर्स फोरम का गठन करते हुए उनके जायज मांगों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में संभाग स्तरीय बैठकों का आयोजन किया था। प्रदेशभर से पेंशनरों की समस्याओं के लिए फेडरेशन के बैनर फोरम बनाने की मांग उक्त बैठकों में की गई। फेडरेशन की प्रांत स्तरीय बैठक में पेंशनर्स फोरम का गठन करने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।प्रांत द्वारा प्रदेश संयोजक बी.पी. शर्मा, सलाहकार फेडरेशन एवं महासचिव डॉ के एल तांडेकर को नियुक्त किया है। उन्होंने आगे बताया कि पेंशनरों को त्वरित पेंशन भुगतान हेतु राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को विलोपित करने फेडरेशन प्रधानमंत्री कार्यालय से फेडरेशन संपर्क स्थापित करेगा।साथ ही पेंशनरों को कैशलैस सुविधा उपलब्ध कराने उच्च स्तर पर प्रयास करेगा। पेंशनरों के अन्य मुद्दों के लिए फोरम प्रांत स्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित करेगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेशभर के पेंशनरों को जोड़ने 33 जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। जो कि निम्नानुसार है :- रायपुर श्री सी. एल. दुबे महासमुंद श्री अशोक गिरी गोस्वामी धमतरी श्री राजेन्द्र चंद्राकर बलौदाबाजार श्री एम. एस. पाध्ये गरियाबंद श्री दशरथ सिन्हा बस्तर श्री शिव कुमार मिश्रा कोंडागांव श्री शीतल कोर्राम कांकेर श्री हेमंत टांकसाले नारायणपुर श्री एस. आर. ठाकुर बीजापुर श्री आर. डी झाड़ी दंतेवाड़ा श्री कुबेर साहू सुकमा श्री जगदीश कनौजिया दुर्ग श्री आनंद मूर्ति झा राजनांदगांव श्री एस. के. ओझा बेमेतरा श्री कृष्णा प्रसाद तिवारी कवर्धा श्री प्रताप चंद्रवंशी बालोद श्री मधुकांत यदु कोरबा श्री एस. के. द्विवेदी बिलासपुर श्री विनोद तिवारी मुंगेली श्री नंदन देवांगन गौरेला-पेड्रा-मरवाही श्री कमल खान जांजगीर-चांपा श्री रामकिशोर शुक्ला रायगढ़ श्री नारायण प्रसाद त्रिवेदी सूरजपुर श्री एम.डी. सलीम खान सरगुजा श्री हरिशंकर सिंह कोरिया श्री शंकर सुमन मिश्रा बलरामपुर श्री राम सेवक गुप्ता जशपुर श्री नारायण प्रसाद यादव सक्ती श्री तुलसी राम राठौर मोहला-मानपुर- अंबागढ़-चैकी श्री पूर्णानंद नेताम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री मंशाराम सिंकर सारंगढ-बिलाईगढ़ श्री बी. एल. चंद्राकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर श्री तीरथ राज शुक्ला

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031