बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला/जनपद स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 13, 14 एवं 18 नवम्बर 2024 को कलेक्ट्रेट जिला बेमेतरा कक्ष कमांक 01 (कलेक्टर चेम्बर) में सहायक प्रोग्रामर, विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक पद के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाना था। जिसमें तकनीकी सहायक के लिए निर्धारित साक्षात्कार दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर 2024 को अपरिहार्य कारण से स्थगित हो गयी है । अब यह साक्षात्कार लिए जाने वाले पदों हेतु नयी तिथि, समय एवं स्थान क्लेक्ट्रेट जिला बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 1 (कलेक्ट्रेट चेम्बर) में होगा ।
सहायक प्रोग्रामर (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची के 14 अभ्यर्थी) दिनांक 18.11.2024 सुबह 11:00 बजे से होगा । तकनीकी सहायक (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची स.क्र. 01 से 30 तक के अभ्यर्थी) दिनांक 22.11.2024 सुबह 11:00 बजे से, तकनीकी सहायक (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची के स.क्र. 31 से 60 तक के अभ्यर्थी का दिनांक 25.11.2024 को सुबह 11:00 बजे से होगा ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31