What's Hot

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल का शुभारंभ किया। जशपुर शहर में स्थापित होटल वृन्दावन इंपीरियल की होटल सेवा के रूप में शुरूआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होटल प्रबंधन से जुड़े उनके मालिक को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साय ने उम्मीद जताई की यह होटल यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अपनी बेहत्तर सेवा प्रदान करेगा। जशपुर जिला सुरम्य वादियों के बीच एक खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की असीम संभावना है। आने वाले पर्यटकों की संख्या इस बात पर भी निर्भर करेगी कि यहां की होटल इंडस्ट्री किस तरह से अपने मेहमानों को सुविधा देती है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, द्वारिका प्रसाद मिश्र पौराणिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31