मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारते हुए देह व्यापार के कारोबार का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में कृषि उपज मंडी के पास एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर रेड मारी तो होटल के अलग अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई है और पूछताछ कर रही है।
जबलपुर के विजयनगर थाना इलाके में कृषि उपज मंडी के पास स्थित चौकसे होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विजय नगर थाना पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को होटल पर रेड मारी तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देख होटल में मौजूद यहां वहां भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल से 5 युवक व 5 युवतियों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को होटल के कमरों से युवक-युवतियां को तो आपत्तिजनक हालत में पकड़ा ही है साथ ही उन्हीं कमरों में से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी को पकड़कर थाने लेकर आई है युवतियां कहां की रहने वाली हैं फिलहाल ये पता नहीं चला है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30