बिलासपुर: नायब तहसीलदार से तू-तड़ाक में बातचीत करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला दो दिन पुराना है जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर उन्हें थाना लाये जाने की वजह पूछी थी। इस पूरे बातचीन का ऑडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोन पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी करते हुए टीआई नवरंग ने कहा था कि, ‘तू रुक मैं आता हूँ’दरअसल, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां बीते दिनों गश्त ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों का नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा और उसके भाई विनय मिश्रा से विवाद हो गया था। पुलिस ने मामले में आरक्षकों की शिकायत पर दुर्व्यवहार, हंगामा और शासकीय कार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार के भाई पर FIR दर्ज कर लिया था। इसके बाद जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को इस मामले की जानकारी दी तो उन्होंने नायब तहसीलदार से तू-तड़ाक से बातचीत की थी। नायब तहसीलदार ने पुलिस पर उनके परिजनों से भी बदसलूकी करने के आरोप लगाए थे। नायब तहसीलदार का आरोप था कि, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार से दुर्व्यवहार किया। स्टेशन से परिजनों को लेकर वे देर रात घर जा रहे थे। उसी बीच आरक्षकों ने रोकते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया। अपना परिचय देने के बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरिया थाने ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करने का दबाव बनाया। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्रवाई करते हुए उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मामले को लेकर लामबंद हो गया था संघ ने कलेक्टर,SP, IG समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद SP ने जांच के निर्देश दिए थे। वही इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियों भी वायरल हुआ है जिसमे नायब तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी के बीच बातचीत हो रही हैं। इसी के आधार पर टीआई कोई लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031