रायपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में नवम्बर माह में पड़ रही ठंड ने सरगुजिहा ठंड की याद दिला दी है। ठंड की दस्तक शुरू होने के साथ ही आम लोगों में ठंड की कपकपाहट देखी जा रही है। आलम ये है कि यहां पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिससे 10 सालों का रिकार्ड टूट गया है। बीते दिनों पारा 8.6 डिग्री तक पहुंच गया था। साथ ही पठारी इलाको मैनपाट औऱ सामरी पाठ में पारा 6 से 7 के करीब पहुंच गया था। उत्तर पूर्व से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में पारा और भी नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।दरअसल, सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ती है मगर इस बार यहां नवम्बर माह में ही तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जो पिछले 10 सालों के रिकार्ड को तोड़ चुका है। वर्ष 2014 में पारा 9.6 डिग्री तक गया था इस बार तापमान 10 के नीचे गया है और मैनपाट समेत पठारी इलाको में तापमान 6 से 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट आएगी। इसके पीछे वजह मानी का रही है कि बंगाल की खाड़ी में कोई दबाव नहीं बना है, जिससे शुष्क हवाएं चल रही है और धूप में भी ठंडक का एहसास हो रहा है।ठंड की दस्तक के साथ जहां लोग ठंड का मजा ले रहे है तो वहीं गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। रात के समय में कंबल और अलाव के सहारे लोग रात गुजार रहे हैं। शहर में अलग-अलग इलाको में अलाव का सहारा लिया जा रहा है। मगर, नगर निगम की तरफ से अब तक अलाव की वयस्था नहीं की गई है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां उत्तरी हवाओं की वजह से सर्दी में इजाफा हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में सर्दी में और इजाफा होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031