छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है। वहीं मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पड़ने की भी संभावनाएं जताई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031