रायपुर ।  उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का असर कम होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में रात के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड का असर कम होने की संभावना है। हालांकि, अभी भी राज्य के उत्तरी हिस्सों, खासतौर पर सरगुजा के कुछ शहरों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

रायपुर में हल्की ठंड, उत्तरी इलाके में शीतलहर बरकरार

पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इसका खास प्रभाव उत्तरी इलाकों पर नहीं पड़ा। यहां का न्यूनतम तापमान अभी भी 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं, रायपुर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शहर में देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।

माह के अंत तक बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि नमीयुक्त हवा के प्रवेश के कारण अगले दो दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसका असर महीने के अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बाद उत्तर से ठंडी हवाओं के लौटने से फिर से ठंड में इजाफा हो सकता है।

बना हुआ है सिस्टम, कम होगी ठंड

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 32 डिग्री उत्तर में देशांतर 68 डिग्री पूर्व के साथ बनी हुई है। रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। जिसके असर तापमान गिरने की संभावना नहीं है। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के आसार

हवा में धीरे-धीरे नमी बढ़ रही है जिसके असर से तापमान में वृद्धि हो सकती है। उत्तर की हवाओं के साथ नमी युक्त हवाएं मिलने से प्रदेश में कोहरे के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में दिन का पारा गिर सकता है। रात का तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031