लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात तिर्वा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच पीजी स्टूडेंट्स की मौत हो गई. मृतकों में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के डॉक्टर नरदेव गंगवार भी शामिल हैं. हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौटते वक्त इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जा पहुंची और ट्रक से भिड़ गई.
सुबह 3:43 बजे यह हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार का नंबर यूपी 80 HB 0703 था, जो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर आ गई और ट्रक (RJ 09 CD 3455) से टकरा गई. इस टक्कर में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतकों की पहचान अनिरुद्ध वर्मा (आगरा), संतोष मौर्य (भदोही), अरुण कुमार (कन्नौज), नरदेव गंगवार (बरेली), और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है. घायल जयवीर सिंह (मुरादाबाद) का इलाज चल रहा है.
डॉक्टर नरदेव गंगवार बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले थे और परिवार के पहले डॉक्टर थे. उनका सपना था कि अपने क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल खोलें, लेकिन यह हादसा उनके परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया.
परिवार के अनुसार, नरदेव पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित थे. वह दोस्त की पार्टी को जल्दी छोड़कर सैफई लौट रहे थे ताकि क्लास में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. परिवार में उनके निधन से शोक का माहौल है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930