भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागपुर से फल लेकर आ रही पिकअप (एमएच 30 बीडी 5621) ने फ्लाईओवर पर सामने चल रही ट्रक (एमएच 12 एनएक्स 1974) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का हेल्पर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यातायात पर पड़ा असर
दुर्घटना के तुरंत बाद, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसी हुई पिकअप को ट्रक से अलग किया और फ्लाईओवर से हटाया। इसके बाद यातायात को सुचारू किया गया।

फल मंडी जा रही थी पिकअप
जानकारी के अनुसार, पिकअप नागपुर से संतरा और अनार लोड करके पावर हाउस स्थित फलमंडी जा रही थी। इसी दौरान सुपेला फ्लाईओवर पर चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास यह हादसा हुआ।

झपकी बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को हल्की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक में फंस गई, जिससे हेल्पर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और पिकअप के ड्राइवरों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सावधानी बरतें:
फ्लाईओवर पर तेज गति और सावधानी की कमी से हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। ड्राइवरों से अपील है कि लंबे सफर में पर्याप्त विश्राम लें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031